धनबाद, मार्च 8 -- करोड़ों की लागत से सरकारी अस्पताल, कार्यालय, ऑफिसर कॉलोनी के कई क्वार्टर, आईटीआई कॉलेज सहित कई जगहों पर पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। इसके लिए भवन प्रमंडल ने टेंडर निकाला है। ठेकेदारों को काम आवंटन के बाद सात दिन में पूरा करना है। इसके अलावा बड़ी योजना को तीन महीने में पूरा किया जाना है। एसएनएमएमसीएच ओपीडी और कैथलैब की मरम्मतशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के ओपीडी एवं कैथलैब, गर्ल्स हॉस्टल की भी मरम्मत की जाएगी। अस्पताल स्थित पुलिस पीकेट के पास पेवर ब्लॉक बिछाया जाएगा। इसके अलावा नियोजनालय कार्यालय कुमारधुबी में 22 लाख 61 हजार की राशि से मरम्मत एवं रंग-रोगन किया जाएगा। वहीं एसीआर टू यूएमएस कार्यालय 24 लाख 28 हजार, ईडब्ल्यूडी कार्यालय, ऑफिसर कॉलोनी के डी टाइप क्वार्टरों एवं एडीजे वन क्वार्टर सहित अन्य सरकारी बंगला एव...