काशीपुर, अप्रैल 23 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने गुरुवार को जागरूकता शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के साथ निजी अस्पतालों में न जाने की अपील की। सरवरखेड़ा और पीएचसी लालपुर में आयोजित शिविर में सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत ने स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे और सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थागत प्रसव कराने पर सरकार गर्भवती महिलाओं को 3400 रुपये की सहायता देती है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में इस उद्देश्य से नियुक्त किया गया है कि वे महिलाओं को सरकारी अस्पतालों तक लाएं। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर गर्भवती महिलाओं से अपील की गई कि वे निजी अस्पतालों के बज...