फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- पलवल,अजित कुमार। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को गुंडागर्दी का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी कराने आए एक युवक को दर्जनभर हमलावरों ने अस्पताल परिसर के अंदर ही घेरकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने युवक पर लाठी-डंडों से इतने वार किए की उसके हाथ और पैर टूट गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- पीटा, नंगा किया और फिर मुंह पर कर दिया पेशाब, MP में फिर हैवानियतघटना का विवरण पीड़ित युवक की पहचान शमशाबाद निवासी विकास के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, विकास जैसे ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के पास पहुंचा, तभी कारों में सवार होकर करीब 12 युवक वहां आए। उन्होंने विकास को संभलने का मौका तक नहीं दिया और उस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.