काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर, संवाददाता। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा देने के मकसद से इमरजेंसी रूम के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम, फर्स्ट एड रूम के साथ ही ईएमओ रूम की भी मरम्मत का काम किया जाएगा। यहां बता दें कि सरकारी अस्पताल में रोजाना पांच सौ से अधिक मरीज पहुंचते हैं। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, रामनगर के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और गढ़वाल के मरीज भी बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में इनकी हालत खराब थी। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के साथ ही तीमारदारों को दिक्कत होती थी। सबसे ज्यादा दिक्कत इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को होती थी। यहां दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका था और रंग रोगन भी नहीं हुआ था। मरीजों को देखने में दिक्कत होती थी। अब अस्पताल प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.