काशीपुर, जून 7 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सरकार से तत्काल सुधार की मांग की है। रविवार को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि काशीपुर का सरकारी अस्पताल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित 100 बेड के अस्पताल की योजना आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी। हार्ट, हड्डी रोग और निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। साथ ही अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम भी जर्जर स्थिति में है। उन्होंने जल्द सुधार की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...