सरकारी अस्पताल में लापरवाही की हद, ऑपरेशन के बाद बिना टांके छोड़ी महिला, हालत बिगड़ी
लखनऊ, मई 11 -- इटौंजा,(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और बेहतर इलाज के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में प्रसव के दौरान एक महिला के साथ ऐसी लापरवाही बरती गई जिसने उसकी जान खतरे में डाल दी। ऑपरेशन के बाद टांके लगाए बिना सिर्फ पट्टी बांधकर छोड़ दिया गया और हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इटौंजा थाना क्षेत्र के बगहा पुरवा निवासी सुरेंद्र पाल अप्रैल माह में अपनी पत्नी शिवानी पाल को प्रसव के लिए सीएचसी इटौंजा लेकर गए। वहां महिला डॉक्टर मधु श्री ने जटिल प्रसव का ऑपरेशन किया और बेटे का जन्म हुआ। लेकिन ऑपरेशन के बाद घाव पर टांके लगाने की बजाय महज पट्टी बांधकर छोड़ दिया गया। इससे शिवानी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।स्थिति गंभीर होने पर परिजन शिवानी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.