फरीदाबाद, जनवरी 3 -- 08 महीने से बीके अस्पताल में बंद है हार्ट सेंटर 02 सौ 50 मरीज रोजाना इमरजेंसी में आते हैं ------ फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल में दिमाग एवं हृदय का उपचार कराने के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बीके अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में चल रहे हार्ट सेंटर बंद होने से हृदय रोगी परेशान है। उन्हें निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। वहीं, बीके अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ. उपेंद्र भारद्वाज कार्यरत हैं, लेकिन अस्पताल में दिमाग संबंधी ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने से मरीज लाभ से वंचित हैं। बीके फरीदाबाद जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां प्रतिदिन की ओपीडी दो हजार रहती है। इसके अलावा करीब 250 मरीज इमरजेंसी में उपचार के लिए आते हैं। यहां पर उपचार की सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही...