सरकारी अस्पताल में खुला जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवा
शामली, मई 25 -- कांधला। नगर के सरकारी अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर और सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन औषधि केंद्र की शुरुआत की गई है। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध होंगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में जन औषधि केंद्रों का विस्तार कर रही है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी मरीज दवा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को अब बाहर मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.