बरेली, जून 7 -- बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी और अनुपस्थित की समस्या उठाई गई। किसानों ने गन्ने का भुगतान करने को अफसरों से हस्तक्षेप की मांग की। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 132 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। एडीएम न्यायिक देश दीपक एवं तहसीलदार भानू प्रताप ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत की गई। इसके अलावा राशन कार्ड न बनने, राजस्व विवाद, भूमि संबंधी समस्याएं, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था सुधारने की मांग अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्...