सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी निलंबित
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) को निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से अस्पताल में दवाइयों के वितरण और बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- सीएमओ को चार्जशीट किया गयाजांच की जानकारी जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीजों को दवाइयां अस्पताल स्टाफ की बजाय एक बाहरी व्यक्ति के माध्यम से दिलाए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि दवाइयों के वितरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और इससे सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। मामले की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.