बरेली, मार्च 14 -- गुलड़िया। बड़ागांव के सरकारी अस्पताल से कुछ दूरी पर एक नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। यह देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुक्रवार को बड़ागांव बस्ती में पानी के गड्ढे में एक नवजात का शव पड़ा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे और गड्ढे से खींचकर बाहर ले आए। पास में ही पानी के गड्ढे में कपड़ा भी पड़ा हुआ था। आशंका है कि किसी ने नवजात का शव कपड़े में लपेटकर कर गड्ढे में फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.