नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पताल से अवैध तरीके से दवा निकालकर खुले बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इस मामले में अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपये की दवा बरामद की है। डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सरकारी अस्पताल से बड़ी मात्रा में दवाएं टेम्पो और कार में लादकर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा की टीम ने तीस हजारी के पास राजेंद्र मार्केट में छापा मारा। पुलिस ने ऑटो और कार से करीब 70 लाख रुपये की दवा बरामद की। पुलिस ने गिरोह के सरगना नीरज कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्...