सरकारी अस्पतालों में 45 मिनट देर से शुरू हो रही ओपीडी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के सरकारी अस्पतालों में 45 मिनट देर से ओपीडी शुरू हो रही है। ओपीडी का पर्चा कटने का समय सरकारी अस्पतालों में सुबह 8 बजे से है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सुबह आठ बजे से हर हाल में ओपीडी का पर्चा काटने का निर्देश दिया है। लेकिन, अस्पतालों की ओपीडी में औसतन 8.45 में पहला पर्चा कट रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आयी है।
ओपीडी की लेट स्टार्टिंग टाइम समीक्षा में यह बात सामने आयी कि सबसे देर से शिवहर में ओपीडी का पर्चा कटना शुरू हो रहा है। शिवहर में 9.45 बजे से ओपीडी के लिए पर्चा कट रहा है। क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ शंकर रजक ने बताया कि संबंधित सीएस को समय पर ओपीडी शुरू कराने के लिए निर्देश दिया जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो।
इलाज में लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.