अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के सरकारी अस्पतालों को दुरूस्त कर सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। ताकि सुदूर देहात के गरीब ग्रामीण मरीजों को भी इन सरकारी अस्पताल की सुविधाएं मिल सके। पहले चरण में जांच कर कमियां ढूंढी जा रही है। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। विभिन्न सरकारी संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ, बेहतर ़ एवं प्रभावी बनाना ही जिला प्रशासन का मकसद है। बहरहाल डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर जिले के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी डीएम के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी। बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने आवंटित स्वास्थ्य संस्थानों का तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.