गिरडीह, अप्रैल 17 -- देवरी। देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानिकबाद में गुरुवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवव्रत कुमार के नेतृत्व में चिकनाडीह व मानिकबाद कलस्टर की सहिया व सहिया साथियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित कर्मियों को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की दर बढाने की अपील की गई। बैठक में डॉ देवव्रत कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में संस्थागत प्रसव करवाना सुनिश्चित है। लेकिन सम्भवतः जागरूकता के अभाव में सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में कमी हो रही है। जिसे लेकर उन्होंने दोनों कलस्टरों की सहियाओं को पोषक क्षेत्र के सभी घरों में जाकर जागरूकता चलाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अब कम उम्र व वजन के ...