धनबाद, मार्च 20 -- असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू की है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ एवं अति विशेषज्ञ डॉक्टरों को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत मेडिकल ऑफिसर, माइक्रोबायोलॉजी, नेत्र (ऑफ्थाल्मोलॉजी) और यूरोलॉजी विभाग में बहाली की जाएगी। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित होगा। यह प्रक्रिया रोलिंग आधार पर जारी रहेगी यानी योग्य उम्मीदवार कभी भी इसमें भाग ले सकते हैं।वेतनमान की बात करें तो मेडिकल ऑफिसर को अधिकतम 60 हजार रुपए प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा जबकि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.