मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय सरकारी अस्पतालों में पारा वाली बीपी मशीनें और पारा वाले थर्मामीटर का इस्तेमाल बंद होगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग की स्टेट एपिडेमियोलॉजिस्ट ने इसका निर्देश सभी अस्पतालों के प्रमुखों और सिविल सर्जन को दिया है। जिन पुराने वेंटिलेटर में पारा का इस्तेमाल होता है, उन्हें भी अस्पताल से हटाया जाएगा। अस्पतालों में अब सिर्फ डिजिटल मशीन से ही मरीजों की बीपी और बुखार की जांच की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जल्द से जल्द पारा वाले उपकरणों को अस्पतालों से हटाने का निर्देश दिया है। पारा वाले उपकरण से शरीर को नुकसान: डॉक्टरों का कहना है कि पारा का नर्वस और न्यूरो सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया के पारा से शरीर को होने वाले नुकसान के कारण पूरे विश्व में इसे खत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.