सासाराम, मई 16 -- सासाराम,एक संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा एक बार फिर से सुविधा के अनुसार ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल शुरू किया गया है। आलम यह है कि जिले के विधायकों द्वारा जिन डॉक्टरों को बेहतर कार्य की वजह से सरकारी अस्पतालों में रखने की बात कही गई थी। उन डॉक्टरों को कोई ना कोई आरोप लगाकर उनके पद से हटाया जा रहा है।

डॉक्टरों के खिलाफ आरोप यही नहीं विधायकों द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय में नियमों को ताक पर रखकर रखे गए लिपिक को हटाने की बात कही गई थी। लेकिन, अब तक सिविल सर्जन द्वारा उस लिपिक को पदास्थापन जगह पर नहीं भेजा गया है। ऐसा ही मामला दिनारा प्रखंड के सरकारी अस्पताल से भी सामने आया है। जहां पर डॉ. राघवेंद्र कुमार पर लगाए गए आरोप के आधार पर उनको अपने पद से हटाने को लेकर सिविल सर्जन द्वारा आदे...