देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपकर राज्य में फिजियोथेरेपी सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने 'स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल काउंसिल' के जल्द गठन और जिला, उप-जिला व सीएचसी स्तर पर अनिवार्य रूप से फिजियोथेरेपी सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया। साथ ही नए पदों के सृजन और पारदर्शी भर्ती की मांग रखी। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ भारत महरा, डॉ वसुधा, डॉ जेके मिश्रा, डॉ योगेश डांगवाल, डॉ प्रदीप सेमवाल, डॉ राजेंद्र यादव और डॉ चैतन्य ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.