मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में मलेरिया की जांच नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर नाराजगी जताई है। विभाग का कहना है कि मुजफ्फरपुर में मलेरिया की जांच में कमी आई है। यहां मलेरिया जांच का लक्ष्य 415146 रखा गया है, लेकिन अब तक आधे से भी कम जांच हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को पत्र लिखकर जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...