आरा, जनवरी 29 -- -अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण -विभिन्न बिंदुओं पर कर्मियों से पूछताछ और रेकर्ड की जांच की गई आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी अस्पतालों में दलालों पर अंकुश लगाने को ले गुरुवार को जिले के वरीय अधिकारियों और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। हालांकि उनके निरीक्षण के दौरान एक भी दलाल हाथ नहीं लगा, जबकि यह आम शिकायत है कि सरकारी अस्पतालों में दलालों का कब्जा है। डॉक्टर अपने चैंबर में ही दलालों को साथ बैठाते हैं और महंगी दवा लिखते हैं। इसके बदले में उन्हें दलालों की ओर से तमाम तरह की अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। यह निरीक्षण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में आने वाले मरीजो को गुमराह कर निजी संस्थानों की ओर भेजे जाने, निजी जांच केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.