सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों को मुफ्त जंबो पैक
बागपत, मई 8 -- बागपत। सरकारी अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों को जंबो पैक के माध्यम से प्लेटलेट्स मुफ्त चढ़ाई जाएंगी। जिला अस्पताल समेत कई अन्य अस्पतालों में जंबो पैक की सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए एफ्रेसिस यूनिट की स्थापना होगी। सभी अस्पतालों के ब्लड बैंक में स्थापित की जा चुकी एफ्रेसिस यूनिट को ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया की जा रही है। लाइसेंस मिलते ही एफ्रेसिस यूनिट चालू हो जाएगी, जिससे डेंगू के मरीजों को जंबो पैक के जरिये भी प्लेटलेट्स चढ़ाने की सहूलियत उपलब्ध होगी। सरकारी अस्पतालों में एफ्रेसिस यूनिट स्थापित कराने की प्रक्रिया साल भर पहले शुरू की गई थी। यूनिट की स्थापना के बाद अस्पताल प्रशासन ने जंबो पैक की किट की लागत काफी महंगी (साढ़े सात हजार रुपये कीमत) होने के चलते इसे मरीजों से वसूलने की तैयारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.