भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। जिले में प्रदेश सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा कर रही हो। लेकिन हकीकत इससे जुदा है। कालीन नगरी में एक भी कॉर्डियोंलाजिस्ट के चिकित्सक नहीं हैं। बदलते जीवन शैली के बीच तेजी से हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मरीजों को दूसरे जिलों की सेवा लेनी पड़ती है। इसे लेकर उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जिले में महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्साल, सौ शैय्या चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के अलावा सुरियावां, भदोही, डीघ, औराई, दुर्गागंज और गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा है। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर दिन दो से तीन हजार नए और पुराने मरीजों की ओपीडी होती है, लेकिन पूरे जिले में एक भी कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के...