गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- अच्छी खबर - सीएसआर फंड से स्वास्थ्य विभाग को 11 एआई माइक्रोस्कोपिक मशीन मिली- एआई माइक्रोस्कोपिक मशीन से एनीमिया और कैंसर के मरीजों की पहचान हो सकेगीगाजियाबाद, संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब खून की जांच आधुनिक तकनीक के जरिए होगी। स्वास्थ्य विभाग को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत 11 एआई माइक्रोस्कोपिक मशीनें मिली हैं। इन मशीनों से एनीमिक और कैंसर मरीजों की पहचान हो सकेगी।डिप्टी सीएमओ डा. आरके गुप्ता ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित माइक्रोस्कोपिक मशीन खून की स्लाइड को स्वतः स्कैन कर रिपोर्ट तैयार करती है। इससे एनीमिया, ब्लड डिसऑर्डर और शुरुआती स्तर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब या बड़े अस्पतालों पर...