मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार में सदर अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की फिर से औचक जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश सभी जिलों के डीएम का दिया है। कहा गया है कि इस बार स्वास्थ्य उपकेंद्रों की भी औचक जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए यह औचक निरीक्षण करा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह अस्पतालों की औचक जांच की नियमित निगरानी के लिए एक नोडल अफसर की तैनाती करे। इसके अलावा विभाग ने पिछले दिनों अस्पतालों के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। विभाग ने तुरंत औचक जांच की रिपोर्ट और उस पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी रिपोर्ट विभाग को भेजने का निर्देश दिया है।पिछले दिनों जिला प्रशासन ने एक टीम क...