काशीपुर, अप्रैल 11 -- दीप पाठक, काशीपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में जयंती कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को जिले की चारों विधानसभाओं के विभिन्न मंडलों में स्थित आंबेडकर पार्कों, सरकारी अस्पतालों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शाम को दीप उत्सव होगा। 14 अप्रैल को जयंती पर विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां कर बाबा साहब के विचारों का प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला और मंडल स्तर पर संयोजकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.