फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सरकारी अभिलेखों में मर चुकी बेवा रामा देवी जिंदा हो गई। इससे रामा को फिर से पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने डीएम के निर्देश पर बेवा के जीवित होने की आख्या विभागीय निदेशक को भेज दी है। इसके आधार पर अब जल्द ही उसे पेंशन मिलने लगेगी।बढ़पुर ब्लाके कीरतपुर की 75 वर्षीय रामादेवी को निराश्रित विधवा पेंशन मिलती थी। तत्कालीन पंचायत सचिव की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी अभिलेखों में जीवित होने के बाद भी उसे मृत दिखा दिया गया। इस पर उसकी पेंशन बंद हो गई। रामादेवी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से भेंट की। इस पर डीएम ने प्रोवेशन अधिकारी को फोन पर कड़े निर्देश दिये। डीपीओ की ओर से निदेशक को आख्या भेजने के बाद अब रामा को पेंशन मिलने लगेगी। वहीं दूसरी ओर रामा का कहना है क...