मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालयों में वितरित किए जाने वाले अनाज की कालाबाजारी के विरुद्ध डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में चार के विरुद्ध बेनीबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें डोर स्टेप डिलिवरी परिवहन अभिकर्ता अशोक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अशोक कुमार, वाहन चालक धर्मेंद्र कुमार, मजदूर संजीव कुमार, राजा कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।इनपर सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत के बाद डीएम ने एसएफसी के जिला प्रबंधक को मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला प्रबंधक ने मामले की जांच कर सभी तथ्यों के साथ बेनीबाद थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने के लिया आवेदन दिया। जिला प्रबंधक ने उल्लेख किया है कि टीपीडीएस गोदाम ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.