सरकारी अतिक्रमण बनी सड़क चौड़ीकरण में बाधा
सहरसा, मई 17 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी अतिक्रमण से सड़क चौड़ीकरण बाधा बन रही है। नगर निगम द्वारा कई सड़कों के किनारे डेकोरेटिव लाइट का पोल गाड़ दिया गया है। जिसके कारण सड़क की चौड़ाई काफी घट गई है। नगर निगम के इस तरह डेकोरेटिव लाइट का पोल गाड़ने से खासकर अंबेडकर चौक से कहरा कुटी तक सड़क का चौड़ीकरण भी नहीं हो पा रहा है। इस मामले को लेकर आरसीडी द्वारा नगर निगम से पत्राचार भी किया गया। लेकिन अबतक नगर निगम द्वारा डेकोरेटिव लाइट का पोल को नहीं हटाया गया है। जिससे सड़क चौड़ीकरण पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। डीएम ने भी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। जानकारी अनुसार आरसीडी विभाग द्वारा अंबेडकर चौक से कहरा कुटी तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन डेकोरेटिव लाइट का पोल बड़ी बाधा बनी हुई है। संवेदक को छह महीने के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.