लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जाता है कि ईसरान खां पुत्र हारून खां शनिवार दोपहर अचानक घर से कहीं चला गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी ईसरान खां के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है और युवक की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...