प्रयागराज, मार्च 19 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एटीएस, ईडी, जीएसटी और निर्वाचन कार्यालय की जमीन भूमाफिया को बेचने और उस पर कब्जा कराने के मामले में कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। मामले में गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। एक रिटायर्ड कानूनगो पर कार्रवाई की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में सरकारी कार्यालय बनने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। पिछले साल जांच हुई तो पाया गया कि जमीन बेच दी गई। मामला गंभीर था, शासन ने एसआईटी गठित कर दी थी। जिसमें आईजी अजय मिश्र, सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बलकार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रायबरेली सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया था। टीम ने जांच की तो पाया कि सदर तहसील की तत्कालीन लेखपाल और वर्तमान में कानूनगो इम्तियाज अहमद, उस वक्त कानूनगो वर्तमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.