फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर, संवाददाता। सरकंडी में प्रकरण की शुरुआती जांच में अब तक 70 लाख घोटाला की पुष्टि हो चुकी है। जांच अफसर का दावा है कि यह घोटाला एक करोड़ तक पहुंच सकता है। मामले में कई और दागियों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। घोटाला का पर्दाफाश करने के लिए विवेचना तेज हो गई है। असोथर की सरकंडी पंचायत में घोटालों की शिकायत पर शासन व जिला प्रशासन की जांच में घोटाला उजागर हुआ था। सीडीओ के निर्देश में बीडीओ की तहरीर पर सचिव, जेई समेत दस पर केस दर्जकर पुलिस ने विवेचना शुरु की थी। प्रकरण में महिला प्रधान और बीडीओ का नाम बढ़ाते हुए कार्रवाई की। घोटाला का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस एक एक बिंदु की बारीकी से जांच में जुटी है। बताते है कि शुरुआती जांच में 55 लाख घोटाला की रकम अब तक 70 लाख तक की पुष्टि की बात सामने आई है। आंकड़ा करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.