फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। बहुचर्चित सरकंडी घोटाला के मामले में ग्राम प्रधान पर प्रशासनिक शिकंजा कसता जा रहा है। डीएम ने राज्यवित्त, मनरेगा, एसवीएम जैसी योजनाओं में हुए करीब एक करोड़ घोटाला की रिकवरी को लेकर महिला प्रधान को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर बड़ी कार्रवाई की संभावना लगाई जा रही है। बता दें कि असोथर ब्लॉक के सरकंडी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवासों में उगाही, श्रम में लूटघसोट की शिकायत से शासन और जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच के बाद करोड़ों के घोटाला का पर्दाफाश कर दिया। जिसकी जांच में 55 लाख से अधिक घोटाला में दस पर केस दर्ज होने के बाद मामला पुलिस के हाथों में पहुंच गया। विवेचना के दरमियां घोटाला की रकम बढ़ती गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान पुष्पा देवी व तत्कालीन बीडीओ विश्वनाथ पाल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.