फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। चकइटौली में मनरेगा घोटाला की उखड़ती परत की आयुक्त से जांच में अफसरों का हलक सूखने लगा है। सरकंडी की तर्ज में होने वाली जांच से बड़ी कार्रवाई की संभावना तेज होने लगी है। मनरेगा आयुक्त दो दिनों तक डेरा डालेंगे और गठित टीम के साथ जांच होगी। बता दे कि ग्रामवासियों ने पक्के कार्यो के नाम पर 82 लाख की अनियमितता का आरोप लगा था। शिकायत है कि बहुआ ब्लॉक की चकइटौली पंचायत में मनरेगा गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर वर्ष 2022-23 के पक्के कार्यो में 82 लाख की रकम एक ही दिन में एक घंटे के भीतर जारी कर दी गई। लोकपाल की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर रिकवरी की पुष्टि कर जिला स्तरीय टीम से जांच कराकर कार्यो का भुगतान के निर्देश दिए गए थे। आरोप था कि अधिकारियों ने साठगांठ करके रिकवरी के बजाय भुगतान कर दिया। इसके अलावा एक ही मार्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.