सरकंडा पंचायत में फिर दिखा जंगली हाथी, कई घरों और बगीचों को पहुंचाया नुकसान
नवादा, मई 28 -- गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र की सरकंडा पंचायत के सरस्वती बीघा एवं महावरा गांव में एक बार फिर जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। हाथी ने कई घरों और बगीचों को नुकसान पहुंचाया। वहीं हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग एवं गोविंदपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के अनुसार, सरस्वती बीघा गांव निवासी अलखदेव प्रसाद के आम के बगीचे में जंगली हाथी पहुंच गया, जहां उसने कई आम के पेड़ों एवं फलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने जब हाथी को देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग एवं गोविंदपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने वन विभाग से संपर्क किया, जहां हाथी होने की पुष्टि की गई। पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.