गोड्डा, अप्रैल 13 -- गोड्डा शहर के सरकंडा चौक पर जलभराव और गड्ढों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश के ही सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। यह मार्ग एनएच-133 का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हंसडीहा से महागामा और पाकुड़ से गोड्डा को जोड़ता है। इसके साथ ही यहीं से बाईपास मिशन चौक की ओर जाने वाला रास्ता भी निकलता है। प्रतिदिन इस सड़क से हजारों लोग गुजरते हैं, जिससे यह इलाका हमेशा व्यस्त रहता है। यह भी पढ़ें- सरकंडा चौक पर जलभराव और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, सालभर से त्रस्त लोगसड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को काफी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.