गोड्डा, अप्रैल 10 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि विकास सिंह ने शहर के प्रमुख स्थान सरकंडा चौक पर लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि सरकंडा चौक क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विकास सिंह ने कहा कि सरकंडा चौक के पास एनएचएआई द्वारा बनाया गया नाला वर्तमान में सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रहा है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। उन्होंने मांग की है कि उक्त नाले की पूरी तरह सफाई कराई जाए तथा सड़क के दोनों ओर नए नाले ...