सरई पठकानी को मिली इंटरलॉकिंग की सौगात
भदोही, जून 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ज्ञानपुर विकासखंड अंतर्गत सरई पठकानी गांव के लोगों को इंटरलाकिंग सड़क की सौगात मिली। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित सात सौ मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने किया। विधायक ने बताया कि करीब 25.74 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। कहा कि गांवों के विकास को लेकर सरकारें गंभीर हैं। इस मौके पर विजय शंकर दुबे, आलोक मौर्या, विवेक सिंह, कुलदीप दुबे, रविशंकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.