भभुआ, फरवरी 18 -- खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अतिथियों ने बढ़ाया हौसला दोनों टीमों के रोमांचक मुकाबले ने जीता दर्शकों की लुटी वाहवाही (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। महाशिवरात्रि पर नव युवक संघ कमेटी द्वारा अधौरा में आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को न्यू स्टेडियम में शानदार मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि मुखिया गौरी शंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि दीनानाथ पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट 15 फरवरी से लगातार जारी है और क्षेत्र में खेल उत्साह चरम पर है। आयोजनकर्ता लव यादव व श्रवण यादव की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच फुटबॉल खेल क्लब गड़के बनाम फुटबॉल क्लब सरईनार के बीच खेला गया। पहले हॉफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। लेकिन, दूसरे हॉफ में गड़के टीम के ...