लातेहार, जून 20 -- बेतला प्रतिनिधि। बेतला पार्क के समीप सरईडीह ग्राम का प्रसिद्ध शिवमंदिर सजधज कर पूरी तरह तैयार है। मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा आज निकाली जाएगी। इसबारे में मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तीन दिनी वार्षिकोत्सव के पहले दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।दूसरे दिन महादेव शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और शाम में श्रृंगार पूजन के बाद महाआरती होगी।अनुष्ठान के तीसरे दिन सोमवार को पूजन-हवन,प्रसाद वितरण और भंडारा के बाद वार्षिकोत्सव का समापन होगा।वहीं अध्यक्ष गुप्ता ने कलश यात्रा में आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल हो पूण्य का भागीदार बनने की अपील की है। यह भी पढ़ें- शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा फोटो - 4- वार्षिकोत्सव के लिए सज...