सरईडीह में उत्साह से मना सरहुल, अच्छी बारिश की कामना
लातेहार, जून 3 -- बेतला प्रतिनिधि। केचकी पंचायत के सरईडीह ग्राम में सरहुल पर्व बुधवार को काफी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मौके पर बैगा भोला सिंह ने परंपरागत तरीके से धरती पुत्र सरहु की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बैगा समेत मौजूद ग्रामीणों ने भगवान इंद्र से इसवर्ष अच्छी बारिश होने की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं के गाए मधुर लोकगीत 'अईसन मनइहे रे बईगवा, पत्थर पर पानी पझरे...से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। पूर्वाह्न करीब 10 बजे पूजा संपन्न होने के बाद बैगा ने लोगों को घरेलू कार्य करने की छुट्टी दे दी। उसके बाद लोगों ने अपने घरों में नियमित रूप से साफ-सफाई और चूल्हा जलाने का काम शुरू किया। ऐसी मान्यता है कि सरहुल पूजा के दौरान घरों की साफ-सफाई और चूल्हा जलाना सख्त वर्जित है। पूजा में मुखिया बुद्धेश्वर सिंह समेत अधिक संख्या में ग्रामीण शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.