सरईडीह आयुष्मान आरोग्य मंदिर का खराब चापानल हुआ ठीक, पेयजल संकट से लोगों को राहत
लातेहार, जून 12 -- बेतला प्रतिनिधि। पिछले कई माह से खराब पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरईडीह के चापानल को जिप सदस्य संतोषी शेखर के सक्रिय पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों ने गुरुवार को ठीक कर दिया। चापानल के ठीक होने से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल गई। मालूम हो कि इसके पूर्व उक्त चापानल के खराब होने से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ईलाज कराने आए मरीजों और आसपास के लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था। इस संबंध में हिन्दुस्तान अखबार ने बुधवार के अंक में बेतला में चापानल खराब,परेशानी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह भी पढ़ें- पीएचईडी विभाग द्वारा 11 खराब चापाकल की गई मरम्मति फोटो -10- आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरईडीह के खराब चापानल को गुरुवार को ठीक करते मजदूर
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.