सर, IRCTC बदलनी होगी.जयपुर की छात्रा की बात रेल मंत्री ने मानी; अब कैप्चा-पॉपअप का झंझट खत्म
जयपुर, जुलाई 16 -- कभी IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करना किसी परीक्षा से कम नहीं लगता था। लॉगिन करते ही कैप्चा, फिर पॉप-अप, फिर कई स्टेप, सीट देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलना और तत्काल टिकट के समय वेबसाइट का अटक जाना. लेकिन अब यह अनुभव बदलने वाला है। इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बदलाव की शुरुआत जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) की एक छात्रा के सुझाव से हुई। भारतीय रेलवे ने बुधवार रात 9 बजे IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च कर दी। अब यूजर्स मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए बीटा लिंक के जरिए नए पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे ने इसे अभी परीक्षण चरण में रखा है ताकि देशभर के यात्री इसका इस्तेमाल कर अपने सुझाव दे सकें। इन्हीं सुझावों के आधार पर अगले कुछ सप्ताह में इसका फाइनल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.