संभल, फरवरी 26 -- सर, हमारी गाड़ी खराब हो गई है. परीक्षा का समय हो रहा है., बुधवार दोपहर डायल 112 पर आई यह कॉल छह छात्रों के भविष्य से जुड़ी थी। कुछ ही मिनटों में पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। पीआरवी टीम ने समय रहते छात्रों को तीन अलग-अलग परीक्षा सेंटरों पर पहुंचाकर उनके भविष्य को खराब होने से बचा लिया। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचकर छात्रों ने भी राहत की सांस ली। घटना कैला देवी थाना क्षेत्र की है। धनारी थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव से छह इंटर के छात्र एक ईको कार में सवार होकर सौंधन स्थित परीक्षा केंद्रों पर रसायन विज्ञान का पेपर देने जा रहे थे। जैसे ही वाहन कैला देवी चौराहे के पास पहुंचा, अचानक खराब हो गया। समय तेजी से बीत रहा था और परीक्षा शुरू होने में कुछ ही मिनट शे...