सर, जनगणना और एसआईआर के काम से हटा दीजिये, हम बीमार हैं
कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सर, जनगणना और एसआईआर के काम से हमको हटा दीजिये, हम बीमार हैं। गली-गली में घूमने में परेशानी होगी। सर, हमको शुगर है। सर, हमको ऑपरेशन हुआ है। कुछ इस तरह के आवेदनों का जिला प्रशासन के पास अंबार लग गया है। जिले के दर्जनों शिक्षक व अन्य कर्मी जो बीएलओ बनाए गए हैं, वे जिला प्रशासन को आवेदन दे रहे हैं। जिला प्रशासन को दिए गए आवेदनों में कई ने गंभीर बीमारी, तो कई ने धूप में नहीं निकलने तक का हवाला दिया है। साथ ही जनगणना और एसआईआर से अलग रखने का आग्रह किया है। इस तरह के आवेदनों पर कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता का कहना है कि हां, जानकारी मिली है कि ऐसे कई आवेदन आए हैं। एक-एक संस्थान से तीन-तीन लोग एसआईआर और जनगणना के काम से खुद को अलग करने के लिए आवेदन दे रहे हैं। इस बात को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.