सय्यद नमक शाह बाबा की दरगाह पर सजा रूहानी समां
बिजनौर, जून 27 -- मपुर की बड़ी मंडी स्थित हज़रत सय्यद नमक शाह बाबा की दरगाह पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम के मुक़द्दस मौके पर नातख़्वानी, फ़ातिहाख़्वानी और हुसैनी लंगर का आयोजन बेहद अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। 9वीं मुहर्रम की रात दरगाह पर आयोजित नातख़्वानी महफ़िल में नातख़्वानों और शायरों ने हज़रत इमाम हसन, हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में ईमान अफ़रोज़ कलाम पेश किए। महफ़िल में मौजूद अकीदतमंदों ने अश्कबार आँखों से कर्बला के पैग़ाम को याद किया और पूरे माहौल में इश्क़-ए-अहलेबैत की खुशबू बिखर गई। इसके बाद यौमे आशूरा की सुबह फ़ातिहाख़्वानी के साथ हुसैनी लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर लंगर ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- सय्यद नमक शाह बाबा की दरगाह पर सजा रूहानी समां और हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.