सयाल मंगला हाट के निकट से बाइक की चोरी
रामगढ़, मई 16 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सयाल मंगला हाट के निकट से 9 मई को एक बाइक की चोरी हो गई। यह बाइक सयाल (प्रिंस रोड) निवासी सीसीएलकर्मी प्रदीप कुमार शर्मा (सर्वे विभाग में कार्यरत) की थी। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक (जेएच 02 डब्ल्यू 4102) मंगला हाट के निकट दोपहर में खड़ी कर बगल के एक होटल में खाना खाने चले गए। जब वापस आये तो बाइक गायब थी। खाफी खोजबीन की पर बाइक का कुछ अतापता नहीं चला। जिसके बाद 10 मई को उन्होंने भुरकुंडा थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। भुरकुंडा पुलिस बाइक चोरी की घटना की जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सदर थाना क्षेत्र से तीन अलग अलग बाइक चोरी को ले थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी यह भी पढ़ें- हाटिया के पास से बाइक चोरी,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.