सयाल के केकेसी में हुआ मूल्यांकन कार्य
रामगढ़, अगस्त 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल केकेसी 2 हाई स्कूल में मूल्यांकन कार्य किया गया। ईआई (एजुकेशन इनिशिएटिव) की ओर से कराए गए इस मूल्यांकन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि के साथ विद्यालय में अनुशासन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का आंकलन किया गया। मूल्यांकन के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के 30-30 विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा दी। विद्यार्थियों से विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यालय प्रमाणीकरण के लिए ईआई की ओर से मूल्यांकनकर्ता राजेश कुमार महतो उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा, शिक्षक रंजीत राम, संजीत राम, अर्जुन कुमार बाउरी, नब कर एवं बंदना कुमारी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.