रामगढ़, जून 28 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल उत्तरी पंचायत में 459 बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक दी गई। रविवार को पल्स पोलियो विशेष अभियान के तहत पंचायत के पांच केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। अभियान की शुरुआत मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव एवं पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल सयाल स्थित केंद्र संख्या-1 में 131, राजकीय मध्य विद्यालय सयाल केंद्र संख्या-2 में 105, नालापर केंद्र संख्या-3 में 72, हावड़ा पुल हनुमान मंदिर केंद्र संख्या-4 में 86 तथा अंबेडकर स्कूल सयाल केंद्र संख्या-5 में 65 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया: पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्...