नैनीताल, अप्रैल 8 -- सुमन, नैनीताल। डीएसबी परिसर में विषम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के बाद सम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) ने बुधवार को प्रवेश समितियां गठित कर दी हैं।डीएसबी परिसर के सम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया के लिए परिसर में प्रवेश समिति गठित कर दी है। डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत ने बताया कि समर्थ पोर्टल से छात्रों का डेटा परिसर को प्राप्त हो गया है। साथ ही विज्ञान वर्ग और कला वर्ग के सभी सम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया के लिए कमेटी गठित कर दी गई। वाणिज्य विभाग में 28 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिसमें छात्रों को प्रवेश लिए 4 अप्रैल तक का समय दिया था, लेकिन जिन छात्रों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

हिंदी...